दुर्ग नगर निगम परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया…
जब बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया।
मामला निगम आयुक्त के निज सहायक गौतम साहू से जुड़ा बताया जा रहा है…
जिस पर आरोप है कि उसने मोबाइल चैटिंग के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र और गंदी टिप्पणियां की थीं।
जैसे ही यह चैट हिंदू संगठनों तक पहुंची…
वैसे ही भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साए कार्यकर्ता सीधे नगर निगम पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में ही गौतम साहू को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी।
घटना के बाद निगम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं मोबाइल चैट और अन्य सबूतों की जांच भी की जा रही है।
हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज है और पुलिस जांच जारी है।

