छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी सियासी हलचल की खबर सामने आई है…
जहाँ नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर सड़कों पर सियासत गरमा गई है…
सोमवार को
Bharatiya Janata Party ने भिलाई नगर निगम के ठीक सामने
एक विशाल और जंगी प्रदर्शन किया…
जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए…
इस प्रदर्शन में संगठन प्रभारी Ramji Bharti,
विधायक Rikesh Sen
और जिला अध्यक्ष Purushottam Dewangan की मौजूदगी ने इसे और भी बड़ा बना दिया…
मंच से नेताओं ने निगम प्रशासन पर जमकर निशाना साधा…
नेता प्रतिपक्ष Bhojraj Sinha ने
महापौर Neeraj Pal और निगम आयुक्त पर साठगांठ का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा…
कि पिछले 4 वर्षों में
खाद, हाजरी, पीएफ, डामरीकरण, वृक्षारोपण और पेवर ब्लॉक जैसे कार्यों के नाम पर
350 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया गया है…
चुनावी साल को देखते हुए भाजपा ने इस प्रदर्शन के जरिए
निगम में कथित बंदरबांट के खिलाफ अपना सियासी बिगुल फूंक दिया है…
हालांकि प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई…
जब कार्यकर्ताओं का जोश पुलिस व्यवस्था पर भारी पड़ता नजर आया…
बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश में
प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई…
इस दौरान एक कार्यकर्ता घायल भी हो गया…
जिसका सिर फूटने की खबर सामने आई है…
स्थिति बिगड़ती देख
रामजी भारती और भोजराज सिन्हा ने मोर्चा संभाला…
और कार्यकर्ताओं को शांत कर वापस लाने की कोशिश की…
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि
भिलाई की जनता अब भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है…
और अपनी समस्याओं को लेकर खुद सड़कों पर उतरने को मजबूर है…
वहीं मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी
Virendra Singh ने
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया…
और हालात को नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए…
भाजपा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है…
कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई…
तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है…
फिलहाल…
भिलाई की सड़कों पर उठा ये सियासी तूफान
अब आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा है…

