खारुन पुलिया मरम्मत पूरी, ट्रैफिक शुरू!

“दुर्ग और रायपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर! कुम्हारी टोल प्लाजा के पास खारुन नदी पर बनी पुलिया का मरम्मत कार्य अब पूरी तरह संपन्न हो गया है। प्रशासन ने पुल के दोनों हिस्सों को भारी और हल्के वाहनों के लिए फिर से खोल दिया है।

पिछले काफी समय से जाम और डायवर्जन की मार झेल रहे हजारों राहगीरों को अब इस मार्ग पर सुचारू यातायात मिलेगा। SSP विजय अग्रवाल ने मरम्मत के दौरान धैर्य रखने के लिए जनता का आभार जताया है। हालांकि, पुलिस ने अपील की है कि पुल से गुजरते समय तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित रहे।”

By editor