निगम आयुक्त के आदेशानुसार नालंदा विद्यालय से एसीसी चौक तक सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य उद्देश्य तालाबों में पानी की आपूर्ति और भूजल स्तर में सुधार होगा । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 अंतर्गत वैशाली नगर क्षेत्र में जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य नहर की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। यह मैन्युअल सफाई अभियान नालंदा विद्यालय के सामने से लेकर एसीसी चौक तक चलाया जा रहा है। इससे तालाबों को जीवनदान मिलेगा, और इस महत्वपूर्ण नहर की सफाई का सीधा लाभ क्षेत्र के तालाबों को मिलेगा। नहर में जमा कचरे और मलबे के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था। सफाई होने से ग्रीष्म ऋतु में न केवल तालाबों में पानी की आपूर्ति नियमित होगी, बल्कि आसपास के भूजल स्रोतों के स्तर में भी सुधार आएगा, जिससे ग्रीष्मकाल में होने वाले जल संकट को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।निगम के सफाई कर्मी और मजदूर हाथों से मिट्टी, झिल्ली, पन्नी और अन्य कचरा हटा रहे हैं। जल संचयन को सुचारू बनाना और प्राकृतिक जल निकायों को रिचार्ज करना है।

