भिलाई के विद्या विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

भिलाई नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 मैं चल रहा था देह व्यापार का काम इस मकान को सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत उम्र35 वर्ष ने किराए पर लिया था। जहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। इसकी शिकायत पुलिस को लंबे समय से प्राप्त हो रही थी जिस पर पुलिस ने मंगलवार रात को अपना प्वाइंटर भेजकर इन्हें पकड़ने की प्लानिंग बनाई। और छापा मार दिया रेड के दौरान पुलिस को किराए के मकान में कई महिलाएं मिलीं। जिसमे एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि, यहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जिन महिलाओं को कस्टडी में लिया, उनमें ज्यादातर महिलाएं वेस्ट बंगाल की है।इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में रहने वाली युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया इस मामले को लेकर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि,पूछताछ में इस बात की भी जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां रूम में रखती थी। उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद लड़कियों को बाहर दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता था। इस छापा मार करवाई में पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल, 5500 रुपए कैश और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया है इस छापेमार कार्रवाई को स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है और इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

By editor