भिलाई में पुलिस ने मनाई रंगों भरी होली

भिलाई में पुलिस परिवार ने इस बार होली का पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह और खुशियों का माहौल देखने को मिला।

पुलिस होली के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना, सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देना और टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि त्योहार केवल खुशियां बांटने का अवसर ही नहीं होते, बल्कि यह आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का भी माध्यम होते हैं।

वहीं दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि होली का त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि सभी लोग सुरक्षित और खुशहाल माहौल में इस पर्व का आनंद ले सकें।

By editor