खुशियां वह अनमोल चीज है जो आज हर किसी को नहीं मिलती और जिन्हें नहीं मिलती वह इन खुशियों का माल बखूबी जानते हैं और ऐसी ही दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे लोगों के साथ जिन्हें खुशियां बहुत कम मिलती है उनके साथ हर वक्त अपनी खुशियों को बताते देखे जाते हैं ऐसे ही संस्था है श्री साइन नाथ जन सेवा समिति उनके अध्यक्ष जी माधवराव और पूरी टीम होली त्यौहार की खुशियां बांटने भिलाई सेक्टर 8 स्थित स्नेह संपदा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहुंचे वहां सभी बच्चों को एकत्र करके सबसे पहले उनके मासूम चेहरों पर रंग-बिरंगे हल्के गुलाल लगाकर रंग उत्सव मनाया उसके बाद इन बच्चों ने भी अपनी समझ के अनुसार रंग उत्सव मनाने आए सभी सदस्यों को रंग लगाकर रंगीन कर दिया देखते ही देखते माहौल खुशियों से भर गया और फिल्मी गानों पर समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्नेहा संपदा स्कूल के बच्चों ने भी खूब मनोरंजन किया और होली त्यौहार के आनंद में डूब गए स्कूल का हर बच्चा अपने चेहरे पर लगे रंगों को देख-देख कर खूब आनंदित हो रहा था और ऐसा ही रंग समिति के सदस्यों के चेहरों पर भी लगा रहा था यह आयोजन पूर्णता भावुक कर देने वाला था जब समिति के सदस्यों ने होली त्यौहार की खुशियां इन नन्हे मुन्ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ साझा किया समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी ने भी इस आयोजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसी तरह से हर त्यौहार की खुशियां इन बच्चों के साथ बांटते रहने की बातें भी कही है स्नेहा संपदा स्कूल की शिक्षिका एवं संचालिका ने भी श्री साईनाथ जन सेवा समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का आभार जताया है और अन्य सक्षम संस्थाओं एवं व्यक्तियों से ऐसे बच्चों की भर्षक मदद करने की अपील की है श्री साईनाथ जन सेवा समिति पूरे वर्ष पर जितने भी त्यौहार परिवार के साथ मनाए जाते हैं उन सभी त्योहारों पर इन बच्चों के साथ समय विताकर और इन्हें अनमोल खुशियां बांट कर यह बता देते हैं की खुशियां बांटने से 100 गुना बढ़ जाती है।

