शुक्रवार का दिन शासन प्रशासन की पोल खोलने के लिए काफी था क्योंकि इस दिन सुपेला में बने नए अंडर ब्रिज स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन सेतु के अंदर एक के बाद एक साथ दुर्घटनाएं हो गई जिसकी सूचना नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज भोजु को उनके एक मित्र ने दी जो इस अंडर ब्रिज से सुपेला चौक से टाउनशिप की तरफ जा रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गए खबर मिलते ही नेता प्रतिपक्ष तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां उन्होंने देखा की अंडर विच के अंदर गाड़ियों के तेल के रिसाव की वजह से काफी चिकनाई जम गई है जिसकी वजह से यह दुर्घटनाएं हो रही है तत्काल निगम की टीम को बुलाकर यातायात विभाग को खबर दी गई और दोनों ही टाइम वहां जाकर उस चिकनाई भरी सड़क को साफ करने में जुट गए नेता प्रतिपक्ष ने आम जनमानस से अपील की है कि वह भी जब इस अंडर ब्रिज के अंदर से गुजरे तो सावधानी जरूर रखें शासन प्रशासन जन सुविधाओं के लिए ऐसी चीजों का निर्माण तो कर देता है परंतु उचित रखरखाव न होने की वजह से आम जनमानस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

