आज परिवार को अपने बच्चों की शादी करना बहुत कठिन लगता है जिसे देखते हुए विभिन्न समाजों द्वारा सामाजिक युवक युति परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाने लगा है इसी परिपेक्ष में रविवार को गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई के द्वारा राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विवाह योग्य युवक यूतियों ने अपने परिवार जनों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई और मंच के माध्यम से अपना परिचय सामाजिक परिवारों के बीच में रखा बाकी सामाजिक परिवार अपने घर के युवक और युवतियों के लिए सही जोड़े का चयन कर सके और जिन परिवारों को अपने बच्चों की शादी करने में दिक्कत आ रही है वह दिक्कतें भी खत्म हो सके इस मौके पर गुरु घासीदास सेवा समिति के द्वारा दो जोड़ों का आदर्श विवाह भी करवाया गया यह विवाह राज महंत जवाहर कौशल द्वारा संपन्न कराया गया तत्पश्चात नव विवाहित जोड़ों को समिति की तरफ से एक नए दांपत्य जीवन प्रारंभ करने के लिए उपहार भी प्रदान किया गया। आयोजन के मंचिय कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान विधि अनुसार पुष्पगुच्छ एवं पुष्पाहार देकर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा किए जा रहे राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन की जमकर तारीफ भी की और बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता का निर्माण होता है कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा सतवंती रही और उन्होंने सामाजिक युवक युवतियों की शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि शिक्षत होकर सामाजिक युवक यूवती उच्च पदों पर आसीन हो सकते हैं साथ ही कार्यक्रम की जानकारी गुरु घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष बी एल कुर्रे प्रंबंधकारणी गण ऊर्मिला भास्कर, एन आर गिलहरे दिवाकर गायकवाड़, टेकराम बंजारे, आर.सी .देशलहरा रूपेश बारले सम्भू लाल डहरिया, योगेश चतुर्वेदी एस आर नौरंगे ,कैलाश चतुर्वेदी ,भामनी बंजारे ऊषा देशलहरा त्रिलोचन डहरे ,बिसाहू बघेल जी सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र महिलांग ने दी है साथ ही राज महंत जवाहर कौशल ने आदर्श विवाह के तहत परीणय सूत्र में बंधने वाले दोनों जोड़ों की जानकारी दी गई गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय आयोजन में युवक युवतियों की जोड़ी बनने के पश्चात आदर्श विवाह का भी आयोजन किया जाएगा जिससे विवाह पर होने वाले फिजूल खर्च को रोका जा सके
भिलाई में गुरु घासीदास सेवा समिति का राज्य स्तरीय युवक–युवती परिचय सम्मेलन

