भिलाई शहर में चोरों के हौसले दिनों–दिन बढ़ते जा रहे हैं। सूना घर देखते ही चोर मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला सामने आया है कैलाशनगर हाउसिंग बोर्ड का… जहां एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया।

जानकारी के मुताबिक… घर के मालिक राहुल गुप्ता अपने परिजनों के साथ 21 नवंबर को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। लेकिन पाँच दिनों बाद जब आज वे वापस लौटे… तो घर का ताला टूटा मिला। जैसे ही राहुल ने घर के अंदर कदम रखा… तो वहां का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों का सामान इधर–उधर बिखरा हुआ था… आलमारी खुली पड़ी थी… और उसमें रखी नकदी के साथ सोने–चांदी के जेवरात गायब थे।

हद तो तब हो गई… जब चोरों ने घर में रखे बच्चों के गुल्लक तक को नहीं छोड़ा। गुल्लक तोड़ दिया… लेकिन अंदर रखे सिक्कों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल राहुल गुप्ता की शिकायत पर जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उधर… चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है… जिसके आधार पर पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

By editor