छत्तीसगढ़ में जमीनों की कीमतों में 400–450% तक बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में जमीनों की कीमतों में 400 से 450% की वृद्धि की गई है जिससे आम जनता के द्वारा इस वृद्धि का पुरजोर विरोध देखने को मिल रहा है सोमवार को दुर्ग में आम जनमानस ने इस फैसले के खिलाफ रोड पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमीनों की इस मूल्य वृद्धि का विरोध जताया और इस मूल्य वृद्धि से होने वाले परेशानियां से मीडिया को भी अवगत कराया आम जनमानस का कहना है कि यह वृद्धि पांच प्रतिशत से 10% समझ में आती है परंतु सीधे 400 से 450% भूमि की कीमतें बढ़ने से उसे पर लगने वाला रजिस्ट्री खर्च भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है और ऐसी स्थिति में कोई भी इंसान चाहे वह गरीब हो या अमीर अपने लिए घर बनाने की सोच नहीं सकता इसलिए आम जनमानस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार से अपील की है कि वह इस फैसले को वापस ले और इस पर पुनर्विचार करके मामूली वृद्धि ही किया जाए।।

By editor