भिलाई में भाजपा प्रवक्ता के.के. शर्मा की प्रेसवार्ता

भारतीय जनता के राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी रिफार्म को आम आदमी के साथ ही व्यापार और उद्योग जगत के लिए राहत भरा बताया है। भिलाई में आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया से चर्चा के दौरान के के शर्मा ने कहा कि जीएसटी में छूट से न सिर्फ आम लोगों की बचत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी होगी बल्कि जीएसटी कानून के सरलीकरण से व्यापारी भी सुगमता के साथ अपना कारोबार कर सकेंगे। साथ ही इससे रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे.
के के शर्मा ने कहा कि जीएसटी कानून में संसोधन का लाभ सभी वर्गों को होगा.

By editor