सुपेला में नेपाली गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

भिलाई के सुपेला क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,
जहां एक नेपाली मूल के गार्ड पर दो अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है,
जब प्रार्थी इंद्र बहादुर, पिता कालू बहादुर — जो नेपाल से आकर सुपेला शराब भट्टी के पास गार्ड की नौकरी करता है और आमतौर पर दुकानों के सामने ही सोता है —
पर दो अज्ञात युवकों ने अचानक पीछे से चाकू से हमला कर दिया।

उस वक्त इंद्र बहादुर नशे की हालत में था, जिससे वह घटना को ठीक से समझ नहीं सका
घायल होने के बाद वह किसी तरह वहां से उठकर मटन मार्केट क्षेत्र में जाकर फिर से सो गया।

सुबह जब आसपास के लोगों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा,
तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

By editor