भिलाई।महापौर नीरज पाल ने शनिवार को अपना जन्मदिन नगर निगम के सफाई मित्रों के बीच मनाया महापौर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने सुबह से ही महापौर निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था महापौर ने सभी से मुलाकात की और उनके कुशल छेम जाना। सेक्टर पांच स्थित महापौर निवास के समीप कुछ आयोजन भी संपन्न हुए इसके बाद महापौर नीरज पाल नगर निगम मुख्यालय पहुंचे यहां नगर निगम आयुक्त सहित कांग्रेस नेताओं नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने महापौर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ने यहां सफाई मित्रों का सम्मान भी किया। महापौर नीरज पाल ने कहा कि उन्हें नगर निगम में 25 वर्ष हो चुके हैं जब से नगर निगम बना है शहर को सजाने संवाने विशेष रूप से शहर में स्वच्छता को लेकर सफाई मित्रों का अहम योगदान रहा है हम पुरस्कार तो जरूर लेते हैं लेकिन इसके पीछे सफाई मित्र ही रहते हैं।

