सरकार ने निगम मंडल आयोग के पदाधिकारी के प्रभार में बदलाव किया है। पहले में जारी किए गए आदेश को पलटते हुए सरकार नेताओं को दूसरे आयोग मंडल में जिम्मेदारी दी है। मंगलवार दोपहर निगम मंडल आयोग में इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो चुकी थी। शाम होेते-होते मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, इसके बाद इसकी पुष्टि हो सकी।
तो अब शालिनी राजपूत को अध्यक्ष, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड,चन्द्रकान्ति वर्मा को उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, श्रीनिवास राव मद्दी को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और केदार नाथ गुप्ता को अध्यक्ष, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित बनाया गया है।

