19 वर्षीय शादाब की संदिग्ध मौत

भिलाई के सुपेला इलाके के एक होटल से सामने आई एक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जवाहर नगर निवासी शादाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शादाब मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। दोनों ने एक कमरा लिया, लेकिन कुछ समय बाद कमरे के अंदर युवक मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। होटल के कर्मचारियों और युवती से पूछताछ की जा रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

By editor