दुर्ग में मवेशी तस्करी का खुलासा

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ग्राम पुरई नर्सरी के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर तस्करी में इस्तेमाल मैक्सिमा पिकअप को रोका।

तलाशी के दौरान वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर रखी गई 3 भैंसें बरामद हुईं। तस्कर मवेशियों से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। कार्रवाई में पिकअप के साथ एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो और एक बाइक भी जब्त की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु संरक्षण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस गिरोह के सरगना और फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

By editor