शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

दुर्ग जिले के पाटन में शराब दुकान के पास मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि फुंडा निवासी रूपेश कुमार वर्मा शराब खरीदने पाटन की दुकान पहुंचा था। इसी दौरान चीचा निवासी विपिन चंद्राकर से उसकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रूपेश के पेट और गुप्तांग पर लात-घूंसों से कई वार किए।

गंभीर रूप से घायल रूपेश को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले जाया गया, लेकिन रात में तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट की पुष्टि हुई। इसके बाद पाटन पुलिस ने आरोपी विपिन चंद्राकर को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

By editor