राजधानी में अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पांच दिनों से जारी धरने के बीच प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद अतिथि शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वहीं, आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को प्रदेशभर में और उग्र किया जाएगा। लगातार बढ़ते इस गतिरोध ने अब सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है।

