दुर्ग बस स्टैंड में आधी रात कार सवार युवकों के साथ मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीएसपी हर्षित मेहर के मुताबिक, अमलेश्वर निवासी सूरज साहू अपने तीन दोस्तों के साथ करीब 3 बजे दुर्ग बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार को एक ट्रेवल्स बस ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और बस में सवार चार लोगों ने युवकों से डंडों से मारपीट कर कार के शीशे तोड़ दिए।
आरोप है कि बदमाश दो मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमल निषाद और पूरन निषाद समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मामले में लूट की धारा भी जोड़ी गई है।
वहीं, शिकायत में देरी को लेकर थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब वायरल CCTV फुटेज पुलिस जांच में अहम सबूत बना है।

