शिक्षकों की कमी पर स्कूल में तालाबंदी!

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री के गृह जिले में शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
रानीतराई स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में वर्षों से नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज़ पालकों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा।

8 जुलाई को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और मुख्य द्वार पर ताला जड़कर शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल पूरी तरह अस्थायी अटैचमेंट शिक्षकों के भरोसे चल रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और शिक्षा विभाग से नियमित शिक्षकों की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस विरोध के बाद कब तक कोई ठोस निर्णय लेता है।

By editor