घड़ी चौक सुपेला ऑटो स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

घड़ी चौक सुपेला ऑटो स्टैंड के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान के मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा उपस्थित हुए जिनके कर कमल द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ध्वजारोहण के पश्चात इस गरिमा में कार्यक्रम में उपस्थित ऑटो चालकों सहित अन्य लोगों ने पूरे गर्व के साथ सर उठाकर राष्ट्रगान तत्पश्चात आयोजन के मुख्य अतिथि निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा का मुंह मीठा कराया गया साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित नन्हे मुन्ने बालको का मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया अपने उद्बोधन में ऑटो चालको के संघर्ष भरे जीवन को सलाम करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिलाया और कहा कि जीवन एक संघर्ष है और एक इंसान को सदैव संघर्षशील रहना चाहिए कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जन समुदाय में भी मिस्ठान वितरित किया गया ।

By editor