साइबर ठगी पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीसीयू, सुपेला और खुर्सीपार पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

जांच में सामने आया कि आरोपी दो हजार से पंद्रह हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे।

पुलिस जांच में बंधन बैंक और इंडियन बैंक के खातों से करीब 10 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पासबुक, सिम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त कर सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने लोगों से अपने बैंक खाते और दस्तावेज किसी को भी उपलब्ध न कराने की अपील की है।

By editor