दुर्ग शहर में ठप पड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया।
विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में पार्षदों ने महापौर अलका बाघमार से मुलाकात कर उन्हें लालटेन भेंट की और निगम प्रशासन पर तंज कसा।
संजय कोहले ने कहा कि बारिश के मौसम में शहर के 60 वार्डों के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। अंधेरे और सड़कों पर गड्ढों के चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले साल दीपावली के दौरान भी शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में था और अब फिर वही स्थिति बन गई है।
वहीं, महापौर अलका बाघमार ने स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को स्वीकार करते हुए अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाने और जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिया है।

