भिलाई के जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में 7 महिलाओं को पकड़ा है।
पंडाल में संदिग्ध रूप से घूमती महिलाओं से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश निवासी इन महिलाओं के खिलाफ BNSS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
वहीं, पुलिस ने 70 से ज्यादा लोगों के फिंगरप्रिंट भी लिए हैं। दुर्ग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कथा स्थल पर कीमती गहने पहनकर न आएं और कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

