भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा

भिलाई के सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामनगर निवासी दुष्यंत सिन्हा अपने दोस्त के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में शामिल ट्रैक्टर भिलाई नगर निगम का बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पूरा मामला भिलाई थाना क्षेत्र का है।

By editor