दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा पूरे जिले को झकझोर गया। कुम्हारी के पास दशमेश ढाबा के समीप तेज रफ्तार स्कूटी हाईवे किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, परिवार भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार में एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। हादसे में अमृत निर्मलकर, लक्ष्मी निर्मलकर, 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही जान चली गई। घायल 8 वर्षीय भावेश को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर खड़ा ट्रैक्टर इस भीषण दुर्घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हाईवे पर लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

