अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे की राशि की कथित चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर के सामने मौन प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर मंदिर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक मौन रहकर विरोध दर्ज कराया गया।
इसके बाद मंदिर के पुजारियों के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी को अर्जी सौंपी गई, जिसमें चोरी के दोषियों को उनके कर्मों के अनुसार दंड मिलने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की प्रार्थना की गई।
इस दौरान पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक बी.डी. कुरैशी, महापौर नीरज पाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी बेहद गंभीर मामला है। उनका आरोप है कि अब तक केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई है, जबकि पूरे मामले के जिम्मेदार लोगों तक जांच पहुंचनी चाहिए।

