अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

भिलाई नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपेला के परदेशी चौक में बुलडोजर चलाया। दुकानों के सामने सड़क तक फैले अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया, जिससे लंबे समय से बाधित यातायात फिर से सुचारु हो सका।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सड़क व फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को पूरी तरह खाली कराया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

नगर निगम ने साफ किया है कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नागरिकों से सार्वजनिक भूमि पर कब्जा न करने की अपील की गई है।

By editor