रामनगर में दोमंजिला इमारत में भीषण आग

भिलाई के रामनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दोमंजिला रिहायशी और व्यावसायिक इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

जान बचाने के लिए कुछ लोगों को बालकनी से नीचे कूदना पड़ा। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर घर का जरूरी सामान और गैस सिलेंडर भी सुरक्षित बाहर निकाल लिए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

By editor