दुर्ग में शतरंज प्रतिभाओं का महासंग्राम

दुर्ग जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्मृति नगर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने किया। इस अवसर पर स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। महापौर नीरज पाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास का मजबूत माध्यम हैं और स्मृति नगर में खेलों को मिल रहा प्रोत्साहन सराहनीय है।

वहीं संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे ने बताया कि स्मृति नगर सोसाइटी पिछले 19 वर्षों से खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। यहां बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग और जिम्नास्टिक सहित कई खेलों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्मृति नगर के 200 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

अब इस चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

By editor