दुर्ग जिले के भिलाई कैंप-2 स्थित अहमद नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है…
जहां मामूली सी बात ने अचानक हिंसक रूप ले लिया… और सरेराह दो गुट आमने-सामने आ गए।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने को लेकर हुई…
जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया…
लेकिन यह विरोध कुछ ही देर में बहस में बदल गया… और फिर देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया।
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई…
और फिर सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चलने लगे…
इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया… और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…
जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर खुलेआम मारपीट हो रही है…
और लोग तमाशबीन बनकर इसे देखते रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं…
और छोटे-छोटे विवादों का इस तरह हिंसक रूप लेना चिंताजनक है।
फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…
और स्थिति को काबू में किया…
साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है…
और क्या ऐसे मामलों पर सख्ती से लगाम लग पाएगी या नहीं।

