दुर्ग दौरे पर गृहमंत्री विजय शर्मा,महिलाओं के लिए बड़ी योजना के संकेत

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे…
जहां उन्होंने पाटन क्षेत्र के ग्राम जामगांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षेत्रीय समाज, दुर्ग राज के 56वें वार्षिक अधिवेशन में शिरकत की।

इस दौरान कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे…
कार्यक्रम स्थल पर गृहमंत्री का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना उनके लिए हमेशा खुशी और ऊर्जा का स्रोत होता है…
उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए सरकार एक बड़ी योजना या अहम घोषणा कर सकती है…

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर उन्होंने देश में लंबे समय से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर भी सकारात्मक रुख जताया…
जिसे लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दिशा में जल्द ठोस कदम सामने आ सकते हैं।

वहीं नक्सल ऑपरेशन पर बात करते हुए गृहमंत्री ने साफ कहा कि बस्तर क्षेत्र के कई गांव पहले बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे…
जहां स्कूल, अस्पताल, बिजली, आंगनबाड़ी, सड़क और मोबाइल टावर जैसी सुविधाएं तक नहीं थीं…

लेकिन अब सरकार इन इलाकों में तेजी से विकास कार्य कर रही है…
और लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।

अर्बन नक्सल के मुद्दे पर उन्होंने दो टूक संदेश दिया…
कि सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है…
हथियार छोड़कर संविधान के दायरे में आना ही एकमात्र विकल्प है।

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया…
उन्होंने कहा कि वहां की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है…

वहीं 2017 की सीएफ वेटिंग भर्ती को लेकर उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा…
कि वेटिंग क्लियर करना संभव नहीं है…
लेकिन सरकार अभ्यर्थियों से संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है।

सुरक्षा के मोर्चे पर फोर्स वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आईईडी मुक्त गांव बनाना है…
और जब तक किसी क्षेत्र में कम से कम एक साल तक स्थिति स्थिर नहीं रहती…
तब तक फोर्स हटाने पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।

इसके साथ ही नक्सलियों से बरामद करीब 10 किलो सोने के उपयोग को लेकर भी उन्होंने कहा…
कि इस पर आगे उचित निर्णय लिया जाएगा।

कुल मिलाकर दुर्ग दौरे के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने विकास, सुरक्षा और राजनीति…
तीनों मोर्चों पर सरकार का स्पष्ट रोडमैप सामने रखा है।

By editor