श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा,गर्मी में यात्रियों को राहत की पहल

ट्रेन यात्रा करने वाले वह यात्री जो सामान्य डब्बे में सफर करते हैं उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि यह सामान्य डब्बे या तो ट्रेन के सबसे आगे होते हैं या फिर सबसे पीछे और यह डब्बे जहां होते हैं उसके आसपास प्लेटफार्म पर ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं होती है इस वजह से गर्मी के मौसम में इन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसे ध्यान में रखते हुए श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत भिलाई पॉवर हॉउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंडा पानी की बोतलों का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष जी. माधव राव ने बताया कि गर्मी के मौसम में सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह सेवा कार्य किया गया ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर यात्रियों को ठंडा पानी की बोतलें वितरित कीं तथा सभी से गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अधिक से अधिक पानी पीने की अपील भी की। और साथ ही अन्य सामाजिक समितियों से अपील किया गया कि आप सब भी मानवता का मिसाल कायम करते हुए इस गर्मी के मौसम में अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन में जाकर यात्रियों को ठंडा पानी वितरण करे। क्योंकि जितना ज्यादा समितियां इस कार्य को करेंगे उतना सहयोग ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को मिल पायेगा।। यात्रियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया। समिति ने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया। और प्रत्येक रविवार को रेलवे स्टेशन ठंडा पानी वितरण किया जायेगा।

By editor