नगर पालिका निगम भिलाई में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका निगम भिलाई मैं भी ध्वजारोहण के साथ-साथ कई आयोजन हुए जिसमें सर्वप्रथम निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे निगम महापौर नीरज पाल एवं नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा द्वारा मां भारती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पहले चित्र पर तिलक वंदन करते हुए पुष्प फूल अर्पित करके धूप दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा महापौर नीरज पाल निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा एवं महापौर परिषद सदस्य आदित्य सिंह के कर कमल द्वारा लहराया गया उसके बाद तिरंगे की शान में तिरंगे के नीचे उपस्थित जन समुदाय ने एक सुर में राष्ट्रगान गया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया कार्यक्रम की अगली कड़ी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया इसके प्रमाण पत्र उन्हें सौंप गए उसके बाद निगम भिलाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मवीरों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया आयोजन सिर्फ यही नहीं रुक कार्यक्रम की अगली कड़ी में कई नियमित कर्मचारियों को उनके गणेश भी वितरित किए गए नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे सहित महापौर नीरज पाल नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पदोन्नति पाने वाले सभी कर्मचारी एवं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित होने पर ढेरो बधाइयां दी है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए निगम के उपायुक्त श्रीमान दोहरे ने पूरे निगम परिवार सहित निगम क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी और इसी तरह परस्पर सहयोग बनाकर कार्य करते रहने की आशा जताई जिससे नगर पालिक निगम भिलाई का स्थान सर्वोच्च बना रहे।

By editor