सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति नगर पुलिस चौकी के पास जुनवानी सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई-दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर के निर्देश पर, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव ने रात 12 बजकर 15 मिनट के बाद छापा मारा।

पुलिस के अनुसार, क्लब के अंदर देर रात तक युवक-युवतियां शराब और नशे में धुत पाए गए। पुलिस की रेड की खबर मिलते ही वहां हड़कंप मच गया और नशे में झूम रहे कई युवक-युवतियां पीछे के दरवाजे से भागने की कोशिश करने लगे।

मौके पर पकड़े गए सभी को नोटिस थमाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By editor