नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता नेमहाप्रबंधक केके यादव और टीम को दी बधाई

भिलाई।नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता ने जन्म मृत्यु कार्यालय पीएचडी कार्मिको को बधाई दी है। और कहा कि आज सेंचुरी मार दिए कल के मैच में जीरो पर आउट नहीं होना चाहिएl रफ़्तार बनी रहना चाहिए।महाप्रबंधक पीएचडी तथा इनफ़ोर्समेंट के के यादव द्वारा शुक्रवार को पीएचडी जन्म मृत्यु कार्यालय का निरिक्षण किया गया तथा रिकार्ड्स की जांच की और कार्मिकों को जरुरी निर्देश दिया l उन्होंने जन्म मृत्यु कार्यालय के पदस्थ सभी कार्मिकों को 24 घंटे में 110 जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने तथा रिकॉर्ड बनाने पर बधाई देते हुए कहा की जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र आवश्यक दस्तावेज है तथा समस्त दस्तावेज जमा करने पर इसे तीन दिनों के भीतर जारी करें तथा दूसरे जिलों या प्रदेश से आने वालो को यदि दस्तावेज पर्याप्त जमा करते है, तो प्रमाणपत्र उसी दिन जारी कर दे l यदि प्रमाणपत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन हो, पर्याप्त दस्तावेज की कमी हो तो तत्काल उन्हें दस्तावेज के विषय में सूचित करें l सभी आने वाले लोगो से व्यवहार संयमित रखें तथा प्रमाणपत्र समय पर उपलब्ध करवायें, किसी प्रकार का बैक लाग नहीं होने दे l महाप्रबंधक केके यादव ने कार्मिको से कहा की सर्टिफिकेट समय पर जारी करें, व्यवहार संयमित रहे तथा यदि इस सम्बन्ध में किसी भी कार्मिक की शिकायतआती है या नागरिको को परेशान करने की शिकायत मिलती है तो किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा तथा कार्मिक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। निरिक्षण के दौरान उप प्रबंधक इनफ़ोर्समेंट मिलिंद बनसोड, सहायक प्रबंध पीएचडी मुकुंद दास मानिकपुरी भी उपेस्थित थे l
सभी सर्टिफिकेट ऑनलाइन डिजिटल जारी किया गया।

By editor