विपणन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के दो संग्रहण केंद्रों कवर्धा और महासमुंद से करीब 26 हजार क्विंटल धान गायब हो गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है। वहीं अधिकारियों ने इस रिपोर्ट के बाद धान की कमी का कारण चूहों को बताए जाने पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसके तहत दुर्ग जिले में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में घोटालों की बारात निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कांग्रेस भवन से निकाली गई इस बारात में चूहे का वेशभूषा धारण किये कार्यकर्ता चल रहे थे. विभिन्न मार्गो से होते हुए यह बारात जिला मुख्यालय पहुंची जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया . सुरक्षा के लिहाज़ से पुलिस विभाग द्वारा भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी. कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा पूर्व विधायक अरुण बोरा ने मीडिया से चर्चा में चूहों द्वारा करोड़ों रुपए के धान खाए जाने पर हैरत जताते हुए कहा कि ऐसा मामला प्रदेश भर में पहली बार आया है कि धान के कमी का कारण अधिकारियों द्वारा चूहों को बताया गया है, उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है बाइट राकेश ठाकुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है

