दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई छावनी में 5,571 बल्क लीटर शराब का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई दुर्ग कलेक्टर के आदेश के बाद की गई।
जिले के 103 आबकारी प्रकरणों से संबंधित जब्त शराब को वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार नष्ट किया गया।
प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

