श्री रामचरण के घर में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की दो दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दिनेश राउटे ने पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना की।

