भिलाई में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक सेक्टर-6 के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की बोतलें और नमकीन भी मिला है। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

