छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निगम रिसाली क्षेत्र में क्षेत्र के सौंदरीकरण को लेकर अटल परिसर का निर्माण कराया गया है जिस पर बना हुआ कमल फूल का चिन्ह विवादों को उत्पन्न कर रहा है और इसका आरोप नगर पालिका निगम रिसाली प्रशासन पर लगाया जा रहा है परंतु अब तक यह साफ नहीं हो पाया है की नगर पालिक निगम रिसाली कि आयुक्त ने यह कार्य करवाया है या उसे परिसर को बना रहे ठेकेदार ने परंतु इस कृति पर निगम रिसाली के सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे जनता के पैसों का दुरुपयोग बताया है और इस मामले में निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा सहित अन्य महापौर परिषद के सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है निगम रिसाली प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि इसकी जांच की जाएगी और यदि यह नियम विरुद्ध हुआ तो दोषियों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

