आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में साईं दरबार की स्थापना की गई थी और तब से लेकर आज तक इस दरबार में आज ही के दिन स्थापना दिवस का आयोजन किया जाता है इसके साथ साइन महोत्सव से दत्तात्रेय जयंती एवं अन्य आयोजन भी इस मंदिर परिसर में किए जाते हैं इस वर्ष स्थापना दिवस का दो दिवसीय आयोजन पूर्ण रूप से इस दरबार को संचालित करने वाली महिला समितियां द्वारा किया गया जिसमें बाबा साइन की भजन कीर्तन के साथ काकड़ आरती कलश यात्रा भगवान सत्यनारायण की कथा पूजन एवं महा भंडारे का आयोजन किया गया आयोजन की पूरी जानकारी संचालन समिति के अध्यक्ष भारती देशमुख सहित अन्य लोगों ने दी है हाउसिंग बोर्ड का यह साइ दरबार साल दर साल बृहद रूप लेता जा रहा है और इस दरबार से जुड़े लोगों की आस्था बाबा पर और गहरी होती जा रही है जिससे प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन भी विशाल रूप लेने लगे हैं।

