नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और परियोजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत और प्रगतिरत बुनियादी अधोसंरचना परियोजनाओं का विवरण लिया गया। सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति और समयबद्धता पर चर्चा की गई। विधायक निधि से प्रस्तावित एवं चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हुई। पार्षद निधि के तहत स्थानीय स्तर पर हो रहे कार्यों तथा निगम के अन्य स्त्रोतों से वित्तपोषित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। यह बैठक निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

