जुनवानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा

जुनवानी के ली वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने खुलासा किया है।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मैनेजर तनय सोनी और महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के जरिए महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था।

मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी स्पा सेंटर या अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

By editor