विश्व आदिवासी दिवस पर भिलाई में भव्य रैली

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। भिलाई में भी आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और हथियारों के साथ सेक्टर-1 मुर्गा चौक से रिसाली आदिवासी भवन तक रैली निकाली।

रैली में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक नृत्य करते हुए शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों ने लगातार कटते जंगलों पर चिंता जताते हुए कहा कि जंगल सिर्फ आदिवासियों के नहीं, बल्कि इंसान, पशु-पक्षियों और पूरे जीव-जगत के लिए जरूरी हैं।

उन्होंने जंगलों को बचाने के लिए पूरे समाज से एकजुट होने की अपील की।

By editor