कुम्हारी साईं धाम में तीन दिवसीय वार्षिक स्थापना दिवस संपन्न

हर साल की तरह इस साल भी कुम्हारी स्थित साईं धाम में तीन दिनों तक चले वार्षिक स्थापना दिवस का समापन भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ जिसमे कुम्हारी स्थित साईं धाम में श्री साईनाथ महाराज की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया वही समापन अवसर पर प्रातः कांकड़ आरती, मंगलस्नान एवं यज्ञ पूर्णाहुति की गई उसके बाद प्रातः 10 बजे से महाभोग का प्रसाद वितरित किया गया । इस पावन अवसर पर श्री साईनाथ महाराज की पूजा आरती कर पालकी यात्रा निकाली गई इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण यहां शामिल रहे । वही श्री हरि सत्संग सेवा भजन मंडली राजनांदगांव के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई जिसे लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया । पूरे तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में साईनाथ महाराज के भक्ति भक्ति के माहौल में दुबे नजर आए और पूरी श्रद्धा भाव से साइ नाथ महाराज अपने आस्था के फूल अर्पित करते नजर आए आईए देखते हैं तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य और भक्ति में आयोजन की खास झलकियां।

By editor