केन्द्र सरकार की अमृत मित्र 2.0 अंतर्गत वूमेन फाॅर ट्री योजना के तहत सभी जोन क्षेत्र के चिन्हित स्थलों में महिला स्व-सहायता द्वारा वृक्षारोपण किया गया है। पौधो की देखरेख, गुड़ाई एवं सिंचाई कर पौधो को बड़ा करने का कार्य सौंपा गया है। समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिदिन पौधो में पानी सिंचाई कर जीवित रखने का कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण को हरा-भरा रखने में महिलाओं द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है।

