दुर्ग में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान उत्तरप्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि रवीना अपने पति विपुल यादव के कथित प्रेम-प्रसंग से परेशान थी। आरोप है कि घटना की रात पति की कथित प्रेमिका के घर आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति रवीना को कमरे में बंद कर बाहर चला गया।

तनाव में रवीना ने पति को 17 बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उसने पंखे से लटककर जान दे दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और कॉल डिटेल्स व परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By editor