दुर्ग में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब सबसे सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।

राजनांदगांव–दुर्ग–भिलाई रूट पर यात्रियों से भरी गुरुनानक ट्रेवल्स की बस चला रहे ड्राइवर जितेन्द्र देवांगन को यातायात पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा। ब्रीथ एनालाइजर जांच में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

सीजेएम दुर्ग ने ड्राइवर को 3 दिन के साधारण कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दुर्ग जिले में नशे में वाहन चलाने पर जेल भेजने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस ने साफ कहा है कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By editor